कार की टक्कर से ऑटो पलटा, युवक की मौत

Sunday, Jul 07, 2019 - 11:53 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : तेज रफ्तार कार चालक ने शुक्रवार रात को सैक्टर-7/8 की विभाजित सड़क पर ऑटो को टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर लगते ही सवारियों से भरा ऑटो पलट गया। हादसे में ड्राइवर समेत सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को जी.एम.एस.एच.-16 में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने एक याात्री को मृत घोषित कर दिया। 


मृतक की पहचान  कांसल निवासी प्रमोद कुमार (25) के रूप में हुई है। सैक्टर-26 थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात को ऑटो सैक्टर-7/8 की डिवाइिडंग रोड से सुखना लेक की ओर  जा रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो बीच सड़क पर पलट गया। सैक्टर-26 थाना पुलिस ने कैंबवाला निवासी विनोद कुमार की स्टेटमैंट पर कार चालक के खिलाफ मामला कर लिया है।

bhavita joshi

Advertising