आस्ट्रेलिया के अल्ट्रा मैराथन रनर पैट फार्मर कश्मीर के लिए हुए रवाना

punjabkesari.in Saturday, Mar 19, 2016 - 01:42 AM (IST)

 चंडीगढ़ (लल्लन): आस्ट्रेलिया के अल्ट्रा मैराथन रनर पैट फार्मर शुक्रवार को अपने सफर के तहत रोपड़ के लिए रवाना हो गए। इससे पहले प्रशासन ने पैट को स्टेट गैस्ट की उपाधि दे दी है। शुक्रवार को एडवाइजर परिमल राय ने तड़के 5.30 बजे हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया। इस दौरान एडवाइजर ने फार्मर के इस कदम की जमकर सराहना की। सुखना लेक से कुछ दूरी तक शहरवासी भी फार्मर के साथ दौड़े। उसके बाद उन्हें आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। फार्मर सभी को अलविदा कहते हुए रवाना हो गए। पैट फार्मर वीरवार दोपहर को चंडीगढ़ पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ था।  

पैट फार्मर चंडीगढ़ से मोहाली होते हुए रोपड़ के लिए निकले। करीब 8 बजे वे मोहाली में पहुंच गए थे। पैट फार्मर कन्याकुमारी से कश्मीर तक करीब 4600 किलोमीटर की स्पिरिट ऑफ रन फॉर इंडिया चैलेंज पर निकले हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News