3 अक्तूबर से शुरू होगी नई सीरीज नम्बरों की नीलामी

Saturday, Sep 23, 2017 - 07:58 AM (IST)

चंडीगढ़ (राय) : चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा वाहनों की नई सीरीज सी.एच. 01 बी.पी.के. 0001 से 99 99  तक के  नम्बरों की नीलामी की प्रक्रिया 3 अक्तूबर से आरम्भ होगी। यह 12 अक्तूबर तक जारी रहेगी। इस दौरान 3 से 9 अक्तूबर तक उक्त नम्बरों के इच्छुक वाहन मालिक चंडीगढ़ प्रशासन के परिवहन विभाग की वैबसाइट www.chdtransport.gov पर पंजीकरण करवा सकते हैं।

Advertising