8 लाख रुपए में नीलाम हुआ सी.एच. 01-सी.सी. 0001 नंबर

punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2020 - 07:35 PM (IST)

चंडीगढ़,(राजिंद्र शर्मा): रजिस्ट्रेशन एंड लाइसैंसिंग अथॉरिटी (आर.एल.ए.) की नई सीरीज सी.एच. 01-सी.सी. के फैंसी नंबरों की ऑक्शन सोमवार को हुई, जिसमें विभाग को 71.32 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। ऑक्शन में कुल 266 बिडरों ने भाग लिया। 0001 नंबर सबसे अधिक 8 लाख रुपए में नीलाम हुआ, जिसका रिजर्व प्राइज 50 हजार रुपए था। इस नंबर को अधिकतम बोली लगाकर बुड़ैल निवासी सतीश कुमार ने अपने नाम कर लिया।

 

उन्होंने अपनी नई फॉच्र्यूनर गाड़ी के लिए ये नंबर खरीदा है। इसके बाद अधिकतम बोली 0009 नंबर के लिए लगी, जो 2.50 लाख रुपए में नीलाम हुआ। इसका रिजर्व 30 हजार रुपए था। सनत इंटरप्राइजिज ने इस नंबर के लिए सबसे अधिक बोली लगाई। वहीं 0002 नंबर के लिए विभाग को ज्यादा बोली नहीं मिली। यही कारण है कि ये नंबर 1.64 लाख रुपए में नीलाम हुआ, जिसके लिए जयप्रीत सिंह ने सबसे अधिक बोली लगाई। 
कौन-सा नंबर कितने में बिका
इसी तरह 0007 नंबर 2.29 लाख, 0005 नंबर 1.70 लाख, 0006 नंबर 1.68 लाख, 0003 नंबर 1.55 लाख, 0008 नंबर 1.40 लाख, 0004 नंबर 57 हजार और 0010 नंबर 53 हजार रुपए में नीलाम हुआ। इसके अलावा पुरानी सीरीज के बाकी बचे नंबरों को भी ऑक्शन में रखा जाएगा, जिसमें सी.एच.01-सी.बी., सी.एच.01-सी.ए., सी.एच.01-बी.जेड., सी.एच.01-बी.वाई., सी.एच. 01-बीएक्स, सी.एच. 01-बी.डब्ल्यू., सी.एच. 01-बी.वी., सी.एच. 01-बी.यू., सी.एच. 01-बी.टी. और सी.एच. 01-बीएस सीरीज के नंबर शामिल हैं। इन सीरीज के कई नंबरों की ऑक्शन करने में भी विभाग सफल रहा है। बता दें कि 6 नवम्बर तक नई सीरीज के नंबरों के लिए रजिस्टे्रशन प्रक्रिया चली थी। 7 नवम्बर से इच्छुक वाहन मालिकों ने अपने पसंदीदा वाहन के लिए बोली लगाना शुरू किया था और सोमवार को ई-ऑक्शन का आखिरी दिन था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News