RLA करेगा नई सीरीज के VIP नंबरों की ऑक्शन

Sunday, Jun 02, 2019 - 12:41 PM (IST)

चंडीगढ़(राजिंद्र) : चंडीगढ़ प्रशासन के रजिस्ट्रेशन एंड लाइसैंसिंग अथॉरिटी (आर.एल.ए.) द्वारा सी.एच. 01-बी.एक्स. सीरीज के वी.आई.पी. नंबरों की ऑक्शन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। 

विभाग इस नई सीरीज के साथ ही पिछली पांच सीरीज के बाकी बचे नंबरों को भी ऑक्शन में रखेगा, जिसमें सी.एच. 01-बी.डब्ल्यू., सी.एच. 01-बी.वी., सी.एच. 01- बी.यू., सी.एच. 01-बी.टी. और सी.एच. 01-बी.एस. सीरीज के बाकी बचे नंबर शामिल हैं। 

इन सीरीज के नंबरों के लिए रजिस्ट्रेशन 3 जून से शुरू हो जाएगा, जो 8 जून तक चलेगा। वहीं, 9 जून से ऑक्शन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और बोलीदाता अपने पसंदीदा नंबर के लिए 11 जून शाम 5 बजे तक फाइनल बोली लगा सकेंगे।

वैबसाइट पर रजिस्टर्ड करें :
आर.एल.ए. इससे पहले भी बाकी बची सीरीज के फैंसी नंबरों को ऑक्शन में रख चुका है लेकिन उसमें एक दो बार छोड़कर कुछ खास अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। यही कारण है कि अभी भी काफी नंबरों की सफल ऑक्शन होनी बाकी है। जो भी लोग ऑक्शन में भाग लेना चाहते हैं, वह नैशनल ट्रांसपोर्ट की वैबसाइट पर जाकर रजिस्टर्ड कर सकते हैं, जिसका लिंक चंडीगढ़ प्रशासन की ट्रांसपोर्ट डिपार्टमैंट की वैबसाइट पर भी उपलब्ध है। 

यहां रजिस्टर्ड करवाकर यू.ए.एन. नंबर प्राप्त कर सकते हैं। ई-ऑक्शन में सिर्फ वहीं लोग भाग ले सकेंगे, जिन्होंने अपना वाहन चंडीगढ़ के पते पर खरीदा होगा। ऑक्शन में भाग लेने के लिए सेल लैटर, आधार कार्ड और चंडीगढ़ का एड्रैस प्रूफ अनिवार्य है। प्रशासन ने सभी नंबरों के लिए रिजर्व प्राइज तय किया है, जिसे वैबसाइट पर जाकर चैक किया जा सकता है। 

नैशनल ट्रांसपोर्ट वैबसाइट पर खुद को रजिस्टर्ड करने के बाद बोलीदाता रजिस्ट्रेशन फीस और अपने पसंदीदा फैंसी नंबर का रिजर्व प्राइज सैक्टर-17 स्थित आर.एल.ए. ऑफिस में जमा करवा सकेंगे। ऑक्शन को लेकर सभी टर्म एंड कंडीशन्स ट्रांसपोर्ट डिपार्टमैंट की वैबसाइट पर चैक की जा सकती हैं।   

Priyanka rana

Advertising