व्यक्ति पर चाकू से हमला, अस्पताल मेंं भर्ती

punjabkesari.in Sunday, Oct 21, 2018 - 10:11 AM (IST)

पंचकूला(चंदन): खडग़ मंगोली निवासी एक व्यक्ति पर कुछ युवकों ने घग्गर पुल के  पास चाकू से हमला कर घायल कर दिया और मौके फरार हो गए। घायल  व्यक्ति का अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। जानकारी अनुसार घायल व्यक्ति के बेटे विजय ने बताया कि पिता समरत सिंह (54) खडग़ मंगोली निवासी देर शाम करीब 7 बजे घग्गर पुल के पास सैर कर रहे थे कि उस दौरान 3-4 युवक आए और हाथापाई करने लगे। 

इसके बाद आरोपियों ने पिता पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। इसमें समरत बुरी तरह से घायल हो गया। इसके घायलावस्था में सैक्टर-6 के सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार चल रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News