सी.सी.टी.वी. कैमरे और गाड़ी का शीशा तोड़कर हमलावर फरार

punjabkesari.in Saturday, Feb 20, 2021 - 09:47 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज): धनास स्थित ई.डब्ल्यू.एस. कालोनी में रंजिश के चलते 6 युवक तेजधार हथियार और रॉड से घर के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे और बोलेरो गाड़ी का शीशा तोड़कर फरार हो गए। रविंद्र सिंह ने मामले को शिकायत पुलिस को दी।

 

पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने आकाश उर्फ स्पॉटी समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। रविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 फरवरी की रात को वह घर में सो रहा था। करीब तीन बजे तोडफ़ोड़ की आवाज सुनाई दी तो उसने घर से बाहर देखा। तेजधार हथियार और रॉड लेकर आकाश व अन्य युवक सी.सी.टी.वी.  कैमरे तोड़ रहे थे। इस दौरान युवक उसकी गाड़ी का शीशा तोड़कर कागजात व पर्स चोरी कर फरार हो गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News