पंजाब यूनिवर्सिटी में बंदरों का इतना आतंक कि डर के मारे छात्रा ने उठाया ये कदम...

Thursday, Oct 15, 2015 - 08:28 AM (IST)

चंडीगढ़ (रश्मि हंस): पंजाब यूनिवर्सिटी में बंदरों का आतंक बहुत ज्यादा बढ़ गया है। पी.यू. में बंदर के डर से हॉस्टल नंबर-3 में रहने वाली एक पी.एच.डी. स्टूडैंट नूर ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी। नूर के पैर में फ्रैक्चर आया है, उसे उपचार के लिए पी.जी.आई. में भर्ती कराया गया है। उसके पैर में रॉड डाली गई है। स्टूडैंट नूर लुधियाना की रहने वाली है।  जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब डेढ़ बजे नूर बालकोनी में खड़ी थी। वहां अचानक एक बंदर आ जाने से वह घबरा गई और पहली मंजिल से छलांग मार दी। नूर की मां सुरजीत ने बताया कि पी.यू. प्रबंधन को सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। मेरी बेटी की जान भी जा सकती थी। 

 
पी.यू. में बंदरों का आतंक कोई नई बात नहीं है। पहले इनको भगाने के लिए लंगूर रखे गए थे, लेकिन लंगूर न रखने का एक्ट आने के कारण उन्हें हटा दिया गया। जिसके बाद लंगूर की आवाज निकालने वाले 3 व्यक्ति रखे गए, लेकिन कैंपस बड़ा होने के कारण वह हर जगह नहीं जा पाते थे। पी.यू. ने इसके बाद लंगूर की आवाज निकालने वाले कुछ यंत्र भी लगाए, लेकिन उसकी वजह से क्लास रूम व हॉस्टलों में शोर रहने लगा था, जिस कारण इन यंत्रों को हटाना पड़ा।  हॉस्टल नंबर-3 की वार्डन प्रभदीप बराड़ ने बताया कि नूर ने बंदर के डर से छलांग लगाई। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही बंदरों की समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे। 
Advertising