ट्रैफिक मार्शल की पत्नी पर पड़ोसन और उसके बेटे ने किया हमला

punjabkesari.in Monday, Mar 01, 2021 - 12:27 AM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील): सैक्टर-30 में ट्रैफिक मार्शल की पत्नी सीनियर सिटीजन पर महिला पड़ोसी और उसके बेटे ने हमला कर दिया। हमले में सुषमा को आंख और हाथ पर चोट आई है। सैक्टर-30 निवासी ट्रैफिक मार्शल अजय कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर को पत्नी घर के बाहर सफाई कर रही थी।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि इतने में पड़ोसन मीनाक्षी अपने बेटे के साथ आई और पत्नी पर वाइपर से हमला कर दिया। हमले में उनकी पत्नी को आंख और बाजू पर चोट लगी है। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पी.सी.आर. कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पत्नी को अस्पताल में दाखिल करवाया। उन्होंने बताया कि पत्नी की आंख पर पांच टांके आए हैं लेकिन इसके बावजूद थाना पुलिस उनके बयान दर्ज करने नहीं आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

chandra kant

Related News