हथियारों से लैस युवकों ने घर पर किया हमला, एक महिला गंभीर

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2020 - 11:12 AM (IST)

लालडू(गुरप्रीत) : गांव हंडेसरा स्थित एक कॉलेज में पढ़ते छात्रों की आपसी रंजिश अब उनके घरों तक पहुंच चुकी है। छात्रों के एक गुट ने अन्य अज्ञात युवकों के साथ मिलकर एक घर पर हमला कर दिया। घर में मौजूद एक युवक पर दो दर्जन से भी अधिक हमलावरों ने डंडों, तलवारों और बेसबाल स्टिक से हमला कर दिया। 

इस हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे सिविल अस्पताल डेराबस्सी में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। ए.एस.आई सुलक्खण सिंह ने बताया कि जख्मी महिला सुनीता निवासी गांव हंडेसरा ने अपने बयान में बताया कि बीती रात उनके घर पर दो दर्जन से अधिक युवकों ने डंडे, तलवारों और अन्य जानलेवा हथियारों से हमला कर दिया, जिस में वह गंभीर रूप में घायल हो गई। 

हमलावरों ने उसके घर के शीशे तोड़ दिए, जमकर तोड़फोड़ की साथ ही घर में खड़ी कार को भी काफ़ी नुक्सान पहुंचाया। उन्होंने बताया कि हमलावरों में 4-5 लड़के नगले गांव और दो लड़के हंडेसरा गांव के थे। इनके साथ कुछ अज्ञात व्यक्ति शामिल थे, जिनकी पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने हमले का कारण कालेज में पढ़ते लड़कों की आपसी रंजिश को बताया है। पहले भी उनकी तकरार हो चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News