हथियारों से लैस बदमाशों ने PGI कर्मचारी के घर पर किया पथराव

punjabkesari.in Monday, Jul 29, 2019 - 09:33 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : डड्डूमाजरा में किसी ओर के घर में हमला करने आए युवकों ने रविवार शाम पी.जी.आई. कर्मचारी के घर पर जमकर ईट और पत्थर मारे। घर के बाहर खड़े होकर तलवारें और डंडे लहराते रहे। डड्डूमाजरा निवासी राम सिंह ने मामले की सूचना पुलिस को दी। 

पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर युवक फरार हो गए। पथराव के चलते खिड़कियों के शीशे और अन्य सामान टूट गया। राम सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। मलोया थाना पुलिस मौके पर पहुुंची और घटनास्थल की जांच कर सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाली।

किसी ओर के घर पर हमला करने आए थे :
राम सिंह ने बताया कि वह पी.जी.आई. में काम करता है और परिवार के साथ डडडूमाजरा स्थित मकान नंबर-1716 में रहता है। रविवार शाम करीब चार बजे 6 युवक तलवार, डंडे, ईट और पत्थर लेकर उसके घर के बाहर आकर खड़े हो गए। 

देखते ही देखते युवकों ने उसके घर पर पथराव शुरू कर दिया। युवक गली में खड़े होकर तलवार लहराते हुए। घर में मौजूद सभी सदस्य अपनी जान बचाने के लिए घर के अंदर घुस गए। राम सिंह ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पता चला कि हमलावर युवक किसी ओर के घर पर हमला करने आए थे। गलती से उसके मकान पर हमला कर गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News