ए.टी.एम. की पुख्ता सुरक्षा को पुलिस करेगी दोबारा सर्वे

Tuesday, Jul 26, 2016 - 02:09 AM (IST)

 चंडीगढ़, (कुलदीप): सिटी ब्यूटीफुल में लूट के इरादे से ए.टी.एम. से तोडफ़ोड़ करने की वारदातों को पुलिस संज्ञान में लेकर शहर के सभी ए.टी.एम. का सर्वे करेगी। पुलिस द्वारा किए जाने वाले सर्वे में अनसेफ ए.टी.एम. ब्रांच पर कार्रवाई करने के लिए उनके नामों की लिस्ट प्रशासन को भेजी जाएगी। दरअसल, ए.टी.एम. लूटने की वारदात सामने आने पर एस.पी. नवदीप बराड़ ने साऊथ डिवीजन के सभी ए.टी.एम. की सुरक्षा के मद्देनजर सर्वे करवाया था जिसमें रात को ए.टी.एम. में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं पाए गए थे। इसके बाद नवदीप बराड़ ने संबंधित बैंक अधिकारियों की मीटिंग बुलाकर खामियों के बारे में उन्हें जानकारी दी। 

इस दौरान उन्होंने हिदायत दी थी कि अगर किसी बैंक को अपने ए.टी.एम. की सुरक्षा नहीं करने आती है तो वह ए.टी.एम. को बंद कर दें। वरना पुलिस की शिकायत पर प्रशासन ब्रांच पर कार्रवाई करेगी। इस दौरान सभी बैंक अधिकारियों ने पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने का वायदा किया था लेकिन इस मीटिंग के महीने बाद भी बैंक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर अमल नहीं किया है?

Advertising