खुशी राणा को मिला बेहतरीन एथलीट का खिताब

punjabkesari.in Sunday, Oct 08, 2017 - 08:51 AM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : सी.बी.एस.ई. कलस्टर एथलीट मीट के समापन समारोह पर पी.एम.एल.एस.डी. पब्लिक स्कूल-32 की खुशी राणा को अंडर-17 (लड़कियों) में बेहतरीन एथलीट का अवार्ड देकर नवाजा गया। इसी स्कूल के ही आयुष रेखी को इस वर्ग में (लड़कों) बैस्ट एथलीट का अवार्ड मिला। 

 

एस.डी. पब्लिक स्कूल के राज कनवर सिंह को अंडर-19 (लड़कों) का बैस्ट अवार्ड मिला। इस मौके पर सी.बी.एस.ई. के ज्वांइट डायरैक्टर पुष्कर वोहरा मुख्यातिथी के रूप में उपस्थित थे। उन्होने विजेता खिलाडिय़ों को खिताब देकर सम्मानित किया। 

 

सी.बी.एस.ई. कलस्टर एथलीट मीट शॉटपुट थ्रो मुकाबले :
शॉटपुट थ्रो लड़कियों के अंडर -19 मुकाबले में मंजजोत कौर ने पहला, सेंट सोल्जर स्कूल की शिखा ठाकुर ने दूसरा और सिनम ने तीसरा स्थान हासिल किया है। लड़कियों के अंडर-19 शॉटपुट थ्रो के मुकाबले में खुशी ने पहला, दिल्ली पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ की मेहताब कौर ने दूसरा और दलजीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

 

जेवलिन थ्रो :
लड़कियों के अंडर-17 जेवलीन थ्रो मुकाबले में ताशी ने पहला, लारेंस पब्लिक स्कूल मोहाली की सिमरन कौर ने दूसरा और युंगदरंग ने तीसरा स्थान हासिल किया है। लड़कियों के अंडर-17 जेवलिन थ्रो मुकाबले में सोनम ने पहला, नावांग ने दूसरा और सेंट सोल्जर इंटरनैशनल स्कूल की गुरशरण सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 

 

दौड़ प्रतियोगिता :
अंडर -19 लड़कों 5000 मीटर में सचिन ने पहला स्थान हासिल किया। आर्मी पब्लिक स्कूल चंडीमंदिर के रंजीत सिंह ने दूसरा और गलपो ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर -19 लड़कों की 200 मीटर रेस में पी.एम.एल. एस.डी. पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ के राज कनवर ने पहला, आर्मी पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ मंदिर ने दूसरा और पंजाब इंटरनैशनल स्कूल मोहाली के गुरपिंदर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 

 

अंडर-17 लड़कों की 200 मीटर रेस में पी.एम.एल.एस.डी. पब्लिक स्कूल के आयुष ने पहला, कार्तिक ने दूसरा और अंयक गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया है। अंडर-19 लड़कियों की 200 मीटर रेस में नेहा चौहान ने पहला, सेंट सोल्जर स्कूल की संस्कृति ने दूसरा और एंजल पब्लिक स्कूल की जसप्रीत ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News