कांग्रेस हाईकमान ने फिर जताया बंसल पर भरोसा

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2020 - 08:04 PM (IST)

चंडीगढ़, (राय): कांग्रेस हाईकमान ने एक बार फिर से पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंडीगढ़ से सांसद रहे पवन कुमार बंसल को कोषाध्यक्ष जैसे पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के पूर्व रेल मंत्री एवं चंडीगढ़ से कांग्रेस के सांसद रहे पवन बंसल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपे जाने के साथ ही शहर की राजनीति में एक नई उपलब्धि भी जुड़ गई। यह पहला ऐसा मौका होगा जब पार्टी के किसी स्थानीय नेता को राष्ट्रीय स्तर पर इतनी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, बंसल को कोषाध्यक्ष बनाए जाने की सूचना अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जनरल सैक्रेटरी के.सी. वेणुगोपाल ने दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव (प्रशासन) पवन बंसल को वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन के बाद खाली कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, बंसल ने यह अहम जिम्मेदारी देने के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आभार जताया है।

 


अढ़ाई महीनों के भीतर दूसरी अहम जिम्मेदारी
बंसल को पिछले अढ़ाई महीनों के भीतर यह दूसरी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें सितम्बर में पार्टी हाईकमान ने कांगे्रेस महासचिव (प्रशासन) नियुक्त किया था। पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव में हार के बाद उक्त पद की नियुक्ति ने बंसल के लिए संजीवनी का कार्य किया था। इसके उनका कद बढ़ता चला गया, अब वह पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर कोषाध्यक्ष भी कहलाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News