2 आई.ए.एस. अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा

Tuesday, Apr 13, 2021 - 07:26 PM (IST)

चंडीगढ़ (बंसल): हरियाणा सरकार ने 2 आई.ए.एस. अधिकारियों को उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों के अलावा अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। अतिरिक्त आवास आयुक्त, हरियाणा भवन नई दिल्ली अशोक सांगवान को हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा), गुरुग्राम के अतिरिक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

 

नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के निदेशक और विशेष सचिव तथा शहरी संपदा, हरियाणा के निदेशक के. मकरंद पाण्डुरंग को अजीत बालाजी जोशी की अवकाश अवधि के दौरान हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। उपरोक्त के अलावा हरियाणा सरकार ने नगर निगम करनाल के संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह-2 को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, करनाल के क्षेत्रीय प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

Vikash thakur

Advertising