प्रशासन ने विधानसभा चुनाव के लिए कसी कमर

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2019 - 12:24 PM (IST)

पंचकूला(आशीष) : पंचकूला एवं कालका में 3 लाख 83 हजार 226 मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। दोनों विधानसभा क्षेत्रों की आबादी 6 लाख 36 हजार 329 तक पहुंच गई है। सैक्टर-1 स्थित सचिवालय में उपायुक्त मुकेश कुमार ने बताया कि पिछले बार के मुकाबले इस बार पंचकूला जिला की ई.पी. में बढ़ौतरी हुई है। ड्राफ्ट रोल के अनुसार पंचकूला का ई.पी. रेश्यो 602 है, जो पहले 591 था। 

वोटर्स के हिसाब से पंचकूला की जैंडर रेश्यो 884 है और 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 8423 है, बाकी बचे मतदाता इससे अधिक आयु के हैं। चुनाव आयोग की गाइड लाइंस के तहत शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी, ताकि वह भी पोलिंग प्रक्रिया में सुगमता से हिस्सा ले सकें। 

पंचकूला जिला में 411 पोलिंग बूथ :
हर पोलिंग बूथ पर बी.एल.ओ. नियुक्त किए हैं। पंचकूला जिला में कुल 411 पोलिंग बूथ हैं। इनमें से 213 कालका तथा 197 पंचकूला में स्थापित हैं। मतदान प्रतिशत बढ़ाने में वोटरों की संख्या में वृद्धि के बारे में स्वीप के तहत विभिन्न प्रकार के कदम उठाए जा रहे हैं। 

स्वीप के तहत 1 जनवरी 2019 को 18 या इससे अधिक आयु के मतदाताओं का पंजीकरण किया जा रहा है और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। पोलिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके लिए 2 स्पैशल वैन भी लगाई हैं, जो ई.वी.एम. तथा वी.वी. पैट के बारे में लोगों को जानकारी दे रहे हैं। 

मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा :
इसके लिए गोल्ड मैडलिस्ट प्रियंका को डिस्ट्रिक्ट आइकॉन बनाया है। इसके तहत विभिन्न स्थानों में उनके कार्यक्रम आयोजित करवाए जाएंगे तथा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके साथ-साथ पब्लिक प्लेस पर होर्डिंग लगाए जाएंगे तथा साइकिल सेवा के माध्यम से भी लोगों खास कर युवाओं को जागरूक किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News