ए.एस.आई. को पिस्टल घर ले जाने की किसने दी परमिशन?

Wednesday, Jan 23, 2019 - 01:48 PM (IST)

पंचकूला(चंदन): सोमवार को अंबाला में पंचकूला पी.सी.आर. नंबर-7 पर ए.एस.आई. के पद पर कार्यरत गुरदीप सिंह ने अपनी सर्विस पिस्टल से पत्नी की गोलियां मार हत्या कर दी थी बाद में खुद भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सवाल उठ रहा है कि पुलिस में सर्विस पिस्टल किसे दी जानी चाहिए और किसे नहीं? उससे भी महत्वपूर्ण सवाल यह है कि पुलिसकर्मी को पिस्टल घर ले जाने की परमिशन किसने दी? जानकारी अनुसार पुलिसवालों को ड्यूटी ज्वाइन करने के समय सर्विस पिस्टल दी जाती है। ड्यूटी खत्म होते ही पिस्टल जमा करानी पड़ती है। आखिर गुरदीप को पिस्टल घर ले जाने की परमिशन किसने दी इसकी जांच होनी चाहिए।

bhavita joshi

Advertising