सारंगपुर थाना में संदिग्ध हालत में ए.एस.आई. की मौत

Friday, Oct 23, 2020 - 07:45 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील): सारंगपुर थाने में शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में ए.एस.आई. कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। संतरी ने उसे उठाया तो वह नहीं उठा। इसके बाद उसे सैक्टर-16 जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पुलिस कॉलोनी निवासी 53 वर्षीय सुखबीर सिंह के रूप हुई। मृतक ए.एस.आई. की ड्यूटी सारंगपुर थाना में थी। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। 

 


ए.एस.आई. सुखबीर सिंह अपने परिवार समेत सैक्टर-26 में रहता था। उसकी ड्यूटी सारंगपुर थाना में थी। वीरवार रात को खाना खाकर वह थाने में बने कमरे में चारपाई पर सो गया। शुक्रवार सुबह थाने में ड्यूटी पर तैनात संतरी उसे उठाने के लिए गया तो उसने देखा कि ए.एस.आई. बेसुध हालत में पड़ा है। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया। 

AJIT DHANKHAR

Advertising