JEE में हरियाणा में आशुतोष सिंगला ने किया टॉप

Sunday, Jan 20, 2019 - 08:43 AM (IST)

पंचकूला(मुकेश) : सैक्टर-4 में रहने वाले आशुतोष सिंगला ने जे.ई.ई. मैंस में हरियाणा में टॉप किया है। आशुतोष सिंगला सैक्टर-15 भवन विद्यालय में 12वीं का छात्र है। आशुतोष ने चंडीगढ़ के एलेन कोचिंग सैंटर से कोचिंग हासिल की। 

आशुतोष सिंगला के पिता अशोक सिंगला जो चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड में जे.ई. हैं ने बताया कि बेटा पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहता है। वहीं आशुतोष ने बताया कि उसका लक्ष्य देश का बेहतरीन इंजीनियर बनना है और रोजाना छह से सात घंटे तक पढ़ाई करता है। आशुतोष को इंडियन नैशनल ओलंपियाड-2019 में कैमिस्ट्री के लिए चुना गया है। एलेन के सीनियर वाइस प्रैजीडैंट सी.आर. चौधरी ने अपने एकैडमिक टीम के साथ-साथ स्टूडैंट को बधाई दी है।  

Priyanka rana

Advertising