जिम्मेदारी से काम नहीं करने वाले VRC ले और घर बैठे : त्रिपाठी

punjabkesari.in Thursday, Aug 03, 2017 - 12:13 PM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन): रेलवे यात्री सुविधा कमेटी के मैंबर डा. अशोक त्रिपाठी मंगलवार को यात्रियों की सुविधाओ का जायजा लेने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर व्याप्त कमियां देखने के बाद उन्होंने स्टेशन के अधिकारियों की क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि आज भी उन कमियों को दूर नहीं किया है जिनके बारे में साल भर पहले अधिकारियों को जानकारी दी गई थी। उन्होंने कहा कि जो लोग अपना काम योग्यता व जिम्मेदारी से नहीं कर सकते वो वी.आर.एस. लेकर घर बैठें। क्योंकि देश में काफी बेरोजगार घूम रहे हैं जिन्हें नौकरी मिलेगी तो वे जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे।  

 

साथ ही उन्होने सांसद द्वारा एक साल पहले किए गए एक्जीक्यूटिव लाउंज के उद्घाटन होने के बाद भी ना खुलने के सवाल पर आधिकारियों को लताड़ा। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि 16 दिन में कमियों को दूर किया जाए। अशोक त्रिपाठी ने कहा कि सरकार पूरे देश में शौचालय को लेकर बड़ा प्रोजैक्ट चला रही है व ऐसे में यात्रियों से वॉशरूम का शुल्क नहीं वसूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए रेलवे मंडल में बात कर इसे निशुल्क करने पर जोर दिया जाएगा।

 

सी.सी.टी.वी. कैमरे व मैटल डिटैक्टर लगाने का दिया आदेश
स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने आर.पी.एफ. व जी.आर.पी. के अधिकारियों को तलब करते हुए कहा कि चंडीगढ़ व पंचकूला के प्रवेश व निकास द्वार पर मैटल डिटैक्टर और सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने का भी आदेश दिया। उन्होंने कि उन्हें शिकायत मिली थी कि काफी समय से ये डिटैक्टर खराब पड़े हैं, जिन्हें जल्द ठीक किया जाए। साथ ही उन्होंने सभी प्लेटफार्म पर फेंस रिक्गनेशन सॉफ्टवेयर अपडेट करने की भी बात की। उन्होंन यह भी कहा कि सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर करवाई भी की जा सकती हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News