आशा वर्कर्स ने फूंका  कै. अभिमन्यु का पुतला

punjabkesari.in Saturday, Jul 21, 2018 - 11:23 AM (IST)

पंचकूला (आशीष): आशा वर्कर्स की हड़ताल पाचवें दिन भी जारी रही। शहीद मेजर चौक पर आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा की प्रधान सुमन लता की अधयक्षता में इक्क्ठा हुईं और कैप्टन अभिमन्यु का पुतला फूंका। सैंकड़ों वर्कर्स ने हड़ताल कर मिशन निदेशक के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सीटू जिला सचिव लच्छी राम ने सरकार पर आरोप लगाया कि न तो उन्हें महिलाओं की चिंता है न ही लोगों के स्वास्थ्य की। 

 

प्रदेश की 20000 आशा वर्कर्स 6 महीने से ज्यादा हो चुके हैं बार-बार आंदोलन करने को मजबूर हो रही हैं। सरकार द्वारा 1 फरवरी को आशाओं के बारे मानदेय व प्रोत्साहन राशियों में बढोतरी की घोषणा की। जिसे अभी तक लागू नहीं किया किया जा रहा है। इस दौरान जिला सचिव वंदना, सर्व कर्मचारी संघ के नेता श्रवण जांगडा, सीटू जिला सचिव लच्छी राम, किरण आशा मधु ने भी संबोधित किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News