चंडीगढ़ भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष बने अरूण सूद

Friday, Jan 17, 2020 - 03:57 PM (IST)

चंडीगढ़(भागवत) : चंडीगढ़ भाजपा को अपना नया अध्यक्ष मिल गया है। पूर्व मेयर अरूण सूद भाजपा के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। चंडीगढ़ के पार्टी कार्यालय कमलम में उनकी ताजपोशी की गई और पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। बता दें कि सूद ने अध्यक्ष पद के लिए वीरवार को अपना नामांकन भरा था।

ढोल नगाड़ों से किया गया स्वागत :
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अरुण सूद को चंडीगढ़ का नया भाजपा अध्यक्ष घोषित किया। अध्यक्ष बनने के बाद उनका ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया।

अब पार्टी में किसी भी प्रकार की नहीं है कोई गुटबाजी : अरुण सूद 
अध्यक्ष बनने के बाद अरुण सूद ने कहा कि अब पार्टी में किसी भी प्रकार की कोई गुटबाजी नहीं है। पार्टी बंटी हुई नहीं है पार्टी एक है और वो है भारतीय जनता पार्टी। सूद ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा एकता का परिचय है। संजय टंडन के चंडीगढ़ बी.जे.पी. का अध्यक्ष रहते पार्टी जिस मुकाम पर पहुंची है, वह प्रयास करेंगे कि उसे कायम रखा जाए। 

Priyanka rana

Advertising