तस्वीरों में देखिए पसीना छुड़ाने वाले बॉडी बिल्डिर्स का जलवा

punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2015 - 10:33 PM (IST)

चंडीगढ़: इन दिनों युवाओं में सिक्स एब्स का क्रेज काफी बढ़ रहा है। इसी कड़ी में बॉडी पॉवर इंडिया की और से आयोजित बॉडी बिल्डिंग के शौकीन हजारों यूथ ने चंडीगढ़ में एक प्रतियोगिता में भाग लिया। 
 
बॉडी बिल्डिंग के शौकीन युवकों और युवतियों के लिए बॉडी पॉवर एक्सपो 2016 का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए चंडीगढ़ में ऑडिशन हुए। इसका आयोजन बॉडी पॉवर इंडिया की ओर से किया जा रहा है। 
 
यह एशिया का सबसे बड़ा हेल्‍‌थ एंड फिटनेस एक्सपो है। चंडीगढ़ स्थित बीईसी में 6 जनवरी से 10 जनवरी 2016 तक यह एक्सपो आयोजित होगा। इसके लिए 3 अक्तूबर से देश के 9 शहरों में ऑडिशन लिए जा रहे हैं। इस एक्सपो में करीब 30 हजार लोगों के शिरकत करने की अनुमान है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News