एग्रीकल्चर विभाग के डायरेक्टर मंगल सिंह संधू गिरफ्तार

Monday, Oct 05, 2015 - 11:51 AM (IST)

चंडीगढ़: किसानों का नरमा चट करने वाली सफेद मक्खी को नष्ट करने के लिए नियमों के खिलाफ बिना टेंडर के 33 करोड़ का कीटनाशक खरीदने वाले एग्रीकल्चर विभाग के डायरेक्टर मंगल सिंह संधू को गत रविवार देर रात भटिंडा पुलिस की टीम ने चंडीगढ़ सैक्टर-42 से गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर जब पुलिस मंगल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए गई तो उन्होंने जमकर हंगामा किया।

उन्होंने कहा कि उनके पास हाईकोर्ट के सटे हैं इसलिए पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकती। इस बात को लेकर संधू काफी देर तक हंगामा करते रहे लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ थाने ले गई। इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस के बड़े अफसर भी मौजूद रहे।

आपको बता दें कि एग्रीकल्चर विभाग की पहले से परचेज कमेटी होने के बावजूद डायरेक्टर मंगल सिंह संधू ने 33 करोड़ के कीटनाशक की खरीद के लिए खुद ही एक और परचेज कमेटी बना ली थी। इसके चेयरमैन भी वे खुद ही थे। यह कीटनाशक भी मार्केट रेट से महंगे दामों पर खरीदा गया। हालांकि संधू के पास सिर्फ 10 लाख तक की परचेज करने का ही अधिकार था।

Advertising