केंद्रीय स्वास्थय मंत्री जे पी नड्डा के PGI पहुंचने पर नियमों की उड़ी धज्जियां

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2015 - 05:42 PM (IST)

चंडीगढ: केंद्रीय स्वास्थय मंत्री जे पी नड्डा के PGI पहुंचने पर नियमो की जमकर धज्जियां उड़ी।
 
जिस पी.जी.आई. को silent zone घोषित किया गया है। वहां उनके पहुंचने पर जमकर ढोल नगाड़े बजाए गए। जानकारी के अनुसार हिमाचल महासभा का 15वां वार्षिक समारोह का उदघाटन करने हेलथ मीनिसटर जे पी नड्डा पहुंचे थे।

जिस स तरह से ढोल नगाडे़ बजाए जा रहे है ये बेंड बाजे किसी की बारात में नही, ना ही किसी के घर पर खुशी मनाने के मौके पर बजाए जा रहे है। बल्कि ये शौर शराबा किया जा रहा है चंडीगढ़ के पी.जी.आई. अस्पताल में। इन ढोल नगाड़ों के साथ अस्पताल में स्वास्थय मंत्री जे पी नड्डा का स्वागत किया जा रहा है।

कहते है अस्पताल के आस-पास ध्वनि प्रदूषण कम होना चाहिए। तांकि मरीजों को कोई परेशानी न हो।.इसलिए चंडीगढ़ के पी.जी.आई. अस्पताल को भी silent zone घोषित किया गया है। परन्तु देश के हैलथ मीनिस्टर की मौजुदगी में ही अस्पताल के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है और इस मौके पर पी.जी.आई. के निदेशक डॉ योगेश चावला के साथ साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन पंजाब के मुख्यमंत्री के असिस्टेंट मीडिया सलाहकार विनीत जोशी भी मौजुद रहे।

हालांकि हर बार की तरह इस बार भी स्वास्थय मंत्री जे पी नडडा कैमरे पे कुछ भी नहीं बोले परन्तु हां अब उनके और प्रशासन के सामने ये सवाल जरूर खड़ा हो गया है, कि आखिर नियमों की धज्जियां उडाने के लिए कसूरवार कौन है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News