रिटायर IAS मनदीप सिंह पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2015 - 11:33 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सीनियर आई.ए.एस. और 2 महीने पहले ही रिटायर हुए मनदीप सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में केस दर्ज किया है। 


जानकारी के मुताबिक पता चला है कि मनदीप सिंह ने चंडीगढ़ और आसपास के एरिया में 125 एकड़ से ज्यादा जमीन, जीरकपुर में होटल मार्क राॅयल में बड़े स्तर पर हिस्सेदारी और चंडीगढ़ में कोठी बना रखी है। मनदीप सिंह के अलावा विजिलेंस ने उनके दो दोस्त प्राॅपर्टी डीलर मक्खन सिंह और अवतार सिंह पर भी केस दर्ज किया है।


बताया जा रहा है कि मक्खन सिंह पर मनदीप सिंह का काला धन प्राॅपर्टी में निवेश करने का आरोप है कि जबकि अवतार सिंह मनदीप सिंह के जीरकपुर स्थित होटल का एमडी है और मनदीप सिंह के लिए जमीन की खरीद-फरोख्त का काम करता रहा है। आपको बता दें कि विजिलेंस ने पिछले करीब 6 साल के दौरान मनदीप सिंह द्वारा बनाई गई प्राॅपर्टी की जांच शुरू की है। उन पर पहले भी इसी तरह की बड़बड़ी के आरोप लगे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News