किसानों की बेइज्जती करने के लिए माफी मांगें मोदी: बाजवा

Friday, Jul 24, 2015 - 10:45 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने केंद्र सरकार की ओर से राज्यसभा में किसानों की आत्महत्याओं का कारण नशा, प्रेम-प्रसंग और नपुंसकता बताए जाने को किसानों का अपमान करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की है। 
 
बाजवा ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि यह वास्तव में स्तम्ध करने वाली बात है कि केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने संसद के ऊपरी सदन में एक लिखित जबाव में कहा कि देश में 1400 से ज्यादा किसान आत्महत्याओं के कारण पारिवारिक समस्याएं, आर्थिक बदहाली, कर्ज का बोझ, प्राकृतिक आपदा से फसलों को हुए नुकसान ही नहीं बल्कि नशा, प्रेम-प्रंसग और नपुंकसता जैसे भी कारण हैं।
 
बाजवा ने कहा कि ऐसा बयान जारी कर केंद्रीय मंत्री ने न केवल समूचे देश का पेट भरने वाले के किसानों को अपमानित किया है बल्कि यह उनकी शर्मनाक घटिया सोच और किसानों के प्रति नफरत को भी दर्शाता है। 
 
 
 
Advertising