B''day Special: 76 के हुए हरियाणा के राज्यपाल सोलंकी, PM मोदी ने ट्विटर पर दी बधाई

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2015 - 04:00 PM (IST)

चंडीगढ़: कप्तान सिंह सोलंकी वर्तमान में हरियाणा व पंजाब के राज्यपाल हैं। पूर्व में राजस्थान राज्य के भाजपा के प्रभारी थे। वे वर्तमान मध्यप्रदेश से राज्य सभा के सांसद हैं। राज्यपाल सोलंकी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा उन्हें बधाई देने पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर सोलंकी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सोलंकी का जन्म 1 जुलाई 1939 में मध्यप्रदेश के भिंड जिले में हुआ। राज्यपाल सोलंकी प्रोफेसर भी रह चुके हैं। अगस्त 2009 में राज्यसभा का चुनाव लड़ा। अगस्त 2009 में खाद्य, उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण समिति के सदस्य बने।

जुलाई 2010 में युवा मामले और खेल मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य रहे। 2012 में दूसरे कार्यकाल में फिर से राज्यसभा का चुनाव लड़ा। 2009 के बाद से सोलंकी राजनीति में सक्रिय हैं। 18 जून 1958 में रानी सोलंकी से विवाह बंधन में बंधे। सोलंकी के तीन बेटे और दो बेटियां हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News