‘नेहरू की पूरी नस्ल का बहिष्कार कर देना चाहिए’

Sunday, Apr 12, 2015 - 01:58 AM (IST)

चंडीगढ़ (पांडेय): नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिवार की 20 वर्षों तक जासूसी करवाने के नए प्रकरण में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर करारा हमला किया है। 
 
शनिवार को ट्वीट कर विज ने कहा कि ‘सुभाष चंद्र बोस के परिवार की 20 वर्षों तक जासूसी करवाने वाले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पूरी नस्ल का बहिष्कार कर देना चाहिए’। विज के ट्वीट का आशय साफ है कि मौजूदा कांग्रेस में नेहरू खानदान की जो परंपरा चल रही है उसका बहिष्कार कर देना चाहिए। विज ने इससे पहले विधानसभा सत्र में भी कांग्रेस पर जम कर हमला किया था।
Advertising