तकलीफदेह है तबादला: खेमका

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2015 - 01:48 AM (IST)

चंडीगढ़: रॉबर्ट वाड्रा के जमीन सौदों पर सवालिया निशान लगा कर सुर्खियों में आए आई.ए.एस. अधिकारी अशोक खेमका ने अपने तबादले को ‘तकलीफदेह’ करार दिया है। खेमका ने कहा कि ‘बेइंतहा सीमाबद्धताओं और पैठ जमाए स्वार्थों’ के बावजूद उन्होंने भ्रष्टाचार समाप्त करने तथा राज्य परिवहन विभाग में सुधार लाने का प्रयास किया। इस बीच, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज खेमका के समर्थन में आगे आए।
 
उन्होंने कहा कि वह 49 वर्षीय खेमका के बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बातें करेंगे ‘जिन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए काम किया।’  
 
22 साल के करियर के दौरान खेमका का 45 बार तबादला किया गया। विपक्षी दलों इंडियन नैशनल लोकदल (इनैलो) और कांग्रेस ने भी सरकार से इस पर स्पष्टीकरण देने की मांग की है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News