पूर्व मुख्यमंत्री हुकम सिंह का निधन

Friday, Feb 27, 2015 - 07:28 AM (IST)

गुडग़ांव/चंडीगढ़ (संजय/संघी): मेदांता मैडिसिटी अस्पताल में भर्ती प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मास्टर हुकम सिंह का निधन हो गया। दोपहर बाद अचानक उनकी तबीयत बिगडऩे लगी और उनका निधन हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री मास्टर हुकम सिंह को सांस लेने में दिक्कत होने के कारण 12 फरवरी को रोहतक में दाखिल करवाया गया था। वहां के चिकित्सकों द्वारा किए गए उपचार से हुकम सिंह की सांस संबंधी तकलीफ तो दूर हो गई लेकिन दवाओं से पेट खराब हो गया था।

पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, रक्षा राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह, सहित अनेक ने शोक प्रकट किया। राज्य सरकार ने 3 दिन यानी 26 से 28 फरवरी तक का राजकीय शोक घोषित किया है। सरकार ने उनके सम्मान में सभी सरकारी कार्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में 27 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है। परक्राम्य लिखित अधिनियम 1881 की धारा 25 के तहत भी 27 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसी दिन प्रदेश में सभी सरकारी बैंक भी बंद रहेंगे।

Advertising