हरियाणा के डॉक्टर और मंत्री के बीच हॉट टॉक, CMO ने किया पलटवार

Friday, Jan 30, 2015 - 09:30 AM (IST)

चंडीगढ़/कुरुक्षेत्र (अविनाश पांडेय/धमीजा): महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी और चीफ मैडीकल ऑफिसर डा.वंदना भाटिया के बीच हुई नोक-झोंक के सच और झूठ का फैसला फोन वॉयस रिकार्डिग ही कर सकती है।

गौरतलब है कि राज्यमंत्री कृष्ण बेदी और सी.एम.ओ. डा. वंदना भाटिया के बीच बीती 27 जनवरी को बातचीत हुई थी। इस बातचीत के दौरान बेदी तथा सिविल सर्जन के बीच काफी तल्खी हो गई थी। हरियाणा के समाज कल्याण राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी और कुरुक्षेत्र की सी.एम.ओ. डा. वंदना भाटिया के बीच छिड़ी जंग अब मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंच गई है।

मंत्री बेदी की शिकायत के बाद आज सी.एम.ओ. ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को बातचीत की सी.डी. सहित लिखित शिकायत दी है।

राज्यमंत्री का आरोप है कि वंदना भाटिया ने उनसे दुव्र्यवहार किया है। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को भी की है। वहीं डा.वंदना भाटिया ने मंत्री द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया।

सी.एम.ओ. वंदना भाटिया डा.वंदना भाटिया ने सिविल अस्पताल में पत्रकारों से कहा कि उन्होंने राज्यमंत्री से कोई दुव्र्यवहार नहीं किया बल्कि उन्होंने इस मुद्दे को तूल दिया है। मैंने मंत्री से काम के बारे पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और बार-बार उन्होंने यही कहा कि वह उनका टैलीफोन रिसीव नहीं करतीं जब उन्हें यह कहा गया कि उनके पास टैलीफोन नम्बर सेव नहीं था लेकिन मंत्री महोदय ने उनकी एक न सुनी। राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सी.एम.ओ. वंदना भाटिया के बारे में कुछ नहीं कहना चाहते। उन्होंने अपनी लिखत शिकायत स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को कर दी है। आगामी कार्रवाई राज्य सरकार ही करेगी।

शिकायत सी.एम. को भेज दी है : विज
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्होंने यह पूरा मामला अपनी सिफारिशों के साथ मुख्यमंत्री को भेज दिया है। सी.एम.ओ. की ओर से उनकी लिखित शिकायत और बातचीत की सी.डी. मिली है। पूछने पर उन्होंंने कहा कि कानूनन कोई भी व्यक्ति किसी की रिकार्डिग नहीं कर सकता है। फिर भी इस मामले पर फैसला मुख्यमंत्री को करना है।

Advertising