‘जनसेवा के 8 साल-100 से संपर्क’ कार्यक्रम ने रचा नया इतिहास : धनखड़

punjabkesari.in Thursday, May 26, 2022 - 08:13 PM (IST)

चंडीगढ़,(बंसल): केंद्र में मोदी सरकार के सफलत 8 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में हरियाणा भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने प्रदेश भर में 19 हजार से अधिक बूथों पर जनसेवा के 8 साल-100 से संपर्क कार्यक्रम के तहत एक दिन मेंं 19 लाख परिवारों के घर द्वार पहुंचने का इतिहास रच दिया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने गुरुग्राम जिला के गांव चंदू और झज्जर जिला के नगर बादली में 100-100 परिवारों के घर द्वार पहुंचकर मोदी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका वितरित की और लोगों से भाजपा में अनवरत विश्वास बनाए रखने के लिए कृतज्ञता प्रकट की। 

 


धनखड़ ने कहा हरियाणा भाजपा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस पर 5 मई से महासंपर्क अभियान शुरू किया था। इस दौरान 25 मई तक 2 लाख परिवारों से संपर्क किया गया। मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे के उपलक्ष्य में आज 26 मई को प्रदेशभर में 19 हजार से अधिक बूथों पर कार्यकत्र्ताओं ने सुबह और शाम महासंपर्क अभियान चलाया और प्रदेश भर में 19 लाख परिवारों से संपर्क किया।

 


केंद्रीय मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री, सांसद व विधायक पहुंचे घर-घर 
महासंपर्क अभियान के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, गृह मंत्री अनिल विज, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, कृषि मंत्री जे.पी. दलाल, सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, विधानसभा उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा, सांसद रमेश कौशिक, सांसद संजय भाटिया, सांसद नायब सैनी, विधायक असीम गोयल, मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारियों, मोर्चा के अध्यक्षों कार्यकत्र्ताओं ने घर-घर जाकर भाजपा में निरंतर विश्वास प्रकट करने के लिए कृतज्ञता प्रकट की और पुस्तिका भेंट की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के कहा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 8 साल नामक पुस्तिका जनसेवा के आठ साल-100 से संपर्क कार्यक्रम के तहत कार्यकत्र्ताओं ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाई।

 

पुस्तिका में पी.एम. मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, सी.एम. मनोहर लाल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के संदेश सहित मोदी व मनोहर सरकार की उपलब्धियां और लोक हितैषी योजनाओं का वर्णन किया गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News