दिल्ली से स्मैक लाकर बेचता था शहर में, चढ़ा पुलिस के हत्थे

punjabkesari.in Sunday, Jan 14, 2018 - 07:51 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज): दिल्ली से आकर स्मैक सप्लाई करने वाले युवक को पुलिस ने जीरी मंडी चौक के पास दबोच लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास 20 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पकड़े गए युवक की पहचान दिल्ली स्थित विकासपुरी निवासी जोय के रूप में हुई।

 सैक्टर-39 थाना पुलिस ने जोय के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। सैक्टर-39 थाना पुलिस ने स्नैचिंग और चोरी रोकने के लिए जीरी मंडी चौक के पास नाका लगा रखा था। नाके पर पुलिस को खड़ा देखकर युवक वापस जाने लगा।

 पुलिस जवानों को शक हुआ और युवक का पीछा कर उसे पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जोय ने बताया कि वह दिल्ली से स्मैक लेकर आता था। सैक्टर-39 थाना पुलिस पकड़े गए युवक से पता कर रही है कि वह चंडीगढ़ में किसको स्मैक सप्लाई करने आया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News