प्रतिबंधित इंजैक्शन और हैरोइन सप्लाई करने वाले 4 तस्कर काबू

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2020 - 10:50 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : हैरोइन और प्रतिबंधित इंजैक्शन सप्लाई करने वाले चार तस्करों को पुलिस ने अलग-अलग जगह नाका लगाकर दबोच लिया। सैक्टर-36 थाना पुलिस ने जींद निवासी बलराम को नौ ग्राम हैरोइन, कैथल निवासी विजय सिंह को 8.58 ग्राम हैरोइन, सैक्टर-39 थाना पुलिस ने सैक्टर-41 निवासी मुनीष को 14.08 ग्राम हैरोइन और मौलीजागरां थाना पुलिस ने राजिंदर सिंह को 21 प्रतिबंधित इंजैक्शन के साथ काबू किया। पुलिस ने उक्त आरोपियों पर मामला दर्ज कर उन्हें जिला अदालत में पेश किया।

अदालत ने आरोपियों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस टीम सैक्टर 42 में पैट्रोलिंग कर रही थी। पुलिस को देखकर एक युवक वापस जाने लगा। पुलिस ने थोड़ी दूर जाकर युवक को दबोच लिया। तलाशी के दौरान जींद निवासी बलराम की जेब से प्लास्टिक का लिफाफा बरामद हुआ। पुलिस को नौ ग्राम हैरोइन बरामद हुई।

दूसरी पुलिस टीम ने सैक्टर-43 जिला अदालत के पीछे नाका लगाकर कैथल निवासी विजय सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से प्लास्टिक के लिफाफे में 8.58 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। सैक्टर-39 थाना पुलिस ने सैक्टर-41 निवासी मुनीष को सैक्टर-40/41 की विभाजित सड़क पर दबोच लिया। उसके पास 14.08 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। 

मौलीजागरां थाना पुलिस आर्मी ग्राऊंड के पास प्रतिबंधित इंजैक्शन सप्लाई करने जा रहे युवक को दबोच लिया। मौलीजागरां निवासी राजिंदर के बैग से 21 इंजैक्शन बरामद हुए। आरोपी इंजैक्शन दिल्ली से लाता था और कालोनियों में एक इंजैक्शन 300 से 500 रुपए में बेचता था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News