टैक्सी स्टैंड पर जुआ खेल रहे 6 गिरफ्तार

Wednesday, Oct 30, 2019 - 12:44 PM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : पुलिस स्टेशन फेज-1 की पुलिस ने जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस स्टेशन फेज-1 के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर लखविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि फेज-1 स्थित पुराना बैरियर के पास स्थित एक प्राइवेट टैक्सी स्टैंड पर स्टैंड के मालिक सहित कई लोग जुआ खेल रहे हैं। 

जब पुलिस टीम ने स्टैंड मालिक तरलोचन सिंह साथियों रविंद्र बेदी निवासी फेज-1, संजय गुप्ता निवासी गांव पल्सौरा, सोनू कुमार निवासी फेज-1 मोहाली, वरिंद्र सिंह निवासी सैक्टर-55 तथा अनिल प्रधान निवासी सैक्टर-41 चंडीगढ़ ताश के साथ जुआ खेल रहा थे। 

पुलिस ने जुआरियों को ताश तथा नकदी सहित दबोच लिया। आरोपियों से लगभग 31 हजार रुपए की नकदी भी बरामद की गई। एस.एच.ओ. लखविंद्र सिंह ने बताया कि उक्त सभी आरोपियों को पकड़ कर पुलिस स्टेशन फेज-1 ले जाया गया। जहां उनके खिलाफ गैंबलिंग एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया। आरोपियों को जमानत दे दी गई।

Priyanka rana

Advertising