करोड़ों के चिटफंड घोटाले में दो सगे भाई गिरफ्तार, 2 दिन के रिमांड पर

punjabkesari.in Thursday, Aug 22, 2019 - 11:20 AM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : दो वर्ष पहले पंजाब में करोड़ों रुपयों के चिट फंड घोटाले संबंधी स्टेट साइबर क्राइम की ओर से दर्ज केस में पुलिस ने दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए दोनों भाईयों के नाम बलजिंद्र सिंह तथा इकबाल सिंह हैं जो दोनों संगरूर के गांव पत्ती पुनिया के निवासी हैं। आज दोनों आरोपियों को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 

ज्ञात रहे कि स्टेट साइबर क्राइम ने 19 अक्तूबर 2016 को बिजली बोर्ड के जे.ई. जैपाल सिंह निवासी सुनाम की शिकायत पर कंपनी के एम.डी. जगजीत सिंह सिद्धू, रविन्द्र सिंह पापड़ा सहित कुल पांच लोगों पर आई.पी.सी. की धाराओं 420, 406, 467, 468, 471, 120बी तथा प्राइज चिट फंड मनी सर्कुलेशन स्कीम बैनिंग एक्ट की धारा 4 तथा 5 के तहत केस दर्ज किया था। 

कंपनी का एम.डी. जगजीत सिंह सिद्धू सहित अन्य आरोपी इंद्रजीत सिंह खन्ना, अमनदीप सिंह, हरजीत सिंह जे.ई., हरविंद्र सिंह काला व अन्य कई आरोपियों केा पुलिस पहले से गिरफ्तार कर चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News