घर में घुस कर व्यक्ति पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Sunday, Jul 21, 2019 - 01:20 PM (IST)

पंचकूला(चंदन): सैक्टर-20 स्थित आशियाना फ्लैट्स में एक व्यक्ति पर घर में घुस कर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार घायल राजेश कुमार ने बताया कि वह सैक्टर-20 स्थित आशियाना फ्लैट्स में रहता है। निजी कंपनी में ड्राइवर है। शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे घर पहुंचा तो राजू आशियाना निवासी कमरे में घुस गया और चाकू से हमला कर दिया। 

लहूलुहान अवस्था में पहुंचाया अस्पताल
जब तक कुछ समझ पाता तब तक आरोपी राजू बुरी तरह घायल कर फरार हो गया। लहूलुहान अवस्था में राजेश कर्मजीत के घर पहुंचा। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल राजेश को सैक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में पहुंचाया, वहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने राजेश के बयान दर्ज कर आरोपी को राजू को गिरफ्तार कर लिया है।

bhavita joshi

Advertising