3 युवकों ने महिला पुलिस कर्मियों से की गाली-गलौच, गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Apr 21, 2019 - 10:13 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : फॉच्र्यूनर सवार तीन युवकों ने सैक्टर-21 में पैट्रालिंग कर रही पी.सी.आर. के आगे गाड़ी खड़ी कर दो महिला कांस्टेबल समेत तीन के साथ गाली गलौच की और फरार हो गए। पी.सी.आर. जवानों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। सैक्टर 19 थाना पुलिस और पी.सी.आर. जवानों ने सैक्टर-21 स्थित कोठी से तीनों युवकों को गिरफ्तार किया। 

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सैक्टर-21 निवासी बलजिंदर सिंह, सुखराम पांडे और राहुल के रूप में हुई। आरोप है कि तीनों ने फॉच्र्यूनर पी.सी.आर. गाड़ी के बिल्कुल नजदीक खड़ी की थी। जब उन्हें साइड करने को कहा गया तो उन्होंने पुलिस कर्मियों से गाली-गलौच की। सैक्टर-19 थाना पुलिस ने कांस्टेबल ललित कुमार के बयानों पर ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर उन्हें काबू किया।

गाड़ी साइड लगाने को कहा तो उलझे :
पी.सी.आर. विंग में तैनात कांस्टेबल ललित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 अप्रैल की रात उसकी ड्यूटी  पी.सी.आर. गाड़ी पर थी। वह महिला कांस्टेबल मीना और मीनू के साथ सैक्टर-21 में पैट्रोलिंग कर रहा था। 

जब उनकी पी.सी.आर. गाड़ी सैक्टर-21ए के मोड़ पर पहुुंची तो 21 डी की मोड़ की तरफ से लापरवाही से फॉच्र्यूनर गाड़ी चलाते हुए युवक आए और गाड़ी पी.सी.आर. की बिल्कुल साइड में लगा दी। उसने गाड़ी दूर करने के लिए कहा तो युवकों ने गाली-गलौच करनी शुरू कर दी और फरार हो गए। उन्होंने युवकों का पीछा किया तो वे सैक्टर-21 के मकान नंबर 1174 में चले गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। सैक्टर-19 थाना पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News