IPL में सट्टा लगाते पकड़े 4 युवक

Monday, Apr 15, 2019 - 08:20 AM (IST)

परवाणु(राजीव) : पुलिस थाना परवाणु के तहत आई.पी.एल. टी-20 मैच में सट्टा लगाते 4 आरोपियों को दबोचा गया है। परवाणु पुलिस ने यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की है। सभी आरोपी हरियाणा व चंडीगढ़ से संबंधित हैं। इस दबिश के दौरान मौके से 7 मोबाइल फोन व एक नोटबुक भी बरामद की है, जिसमें सट्टे से संबंधित बातें लिखी जा रही थीं। 

पुलिस को सूचना मिली थी कि नैशनल हाईवे पर दत्यार के एक निजी होटल में कुछ लोग मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने पाया कि सतीश कुमार पुत्र जीवन राम निवासी पंचकूला हरियाणा, महिंद्र कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी मोहाली चंडीगढ़, सतीश कुमार पुत्र मांगे राम निवासी पंचकूला हरियाणा व रच्चल पुत्र विपिन गोयल निवासी जीरकपुर पंजाब मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। 

इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस थाना परवाणु के एस.एच.ओ. रूपेश कांत ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। सट्टा लगाते 4 आरोपी पकड़े और पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Priyanka rana

Advertising