घरेलू विवाद के चलते पत्नी को मारा चाकू, पति काबू

Thursday, Apr 04, 2019 - 02:22 PM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : सैक्टर-52 में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को जी.एम.एस.एच.-16 में दाखिल करवाया। घायल की पहचान सैक्टर-52 स्थित टीन कालोनी निवासी अंजू के रूप में हुई। 

अंजू की दो माह पहले ही आरोपी पति बरिंदर सिंह से दूसरी शादी हुई थी। सैक्टर-36 थाना पुलिस ने अंजू के बयानों पर पति बरिंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पेट और हाथ पर किए वार :
पुलिस ने बताया कि अंजू की बरिंदर से दूसरी मैरेज हुई थी। अंजू के पास पहले पति का बच्चा भी था। मंगलवार को घरेलू विवाद के चलते बरिंदर का पत्नी से झगड़ा हो गया। अंजू ने आरोप लगाया कि जब वह टीन कालोनी के मकान नं 477 के पास पहुंची तो पति उसे पीटने लगा और पति ने चाकू निकाल कर उस पर कई वार किए। चाकू के वार से उसके हाथ और पेट से खून बहने लगा। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

Priyanka rana

Advertising