अमरीका से आते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर विजीलैंस ने दबोचा रिटायर्ड SI

punjabkesari.in Friday, Jan 11, 2019 - 12:22 PM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : विजीलैंस द्वारा सिंचाई विभाग में हुए घोटाले वाले केस में विभाग के अधिकारियों तथा एक ठेकेदार खिलाफ भ्रष्टाचार एवं धोखाधड़ी की धाराओं के तहत दर्ज केस में विभाग के रिटायर्ड सुपरिंटैंडिंग इंजीनियर (एस.ई.) दविन्द्र सिंह कोहली को बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। वीरवार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जहां से  उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

सिंचाई विभाग में करोड़ों के घपले का मामला :
विजीलैंस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए लुक आऊट नोटिस जारी करवा रखा था। जैसे ही कोहली अमरीका से वापस आया तो उसे दिल्ली इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। विजीलैंस ने वीरवार को उसे मोहाली में ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जिस दौरान ड्यूटी मैजिस्ट्रेट ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। विजीलैंस के डी.एस.पी. धर्मपाल सिंह ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। अब विजीलैंस रिमांड दौरान कोहली से पूछताछ करेगी।

अदालत ने कर दिया था भगौड़ा करार :
प्राप्त जानकारी मुताबिक कोहली को विजीलैंस ने दो अलग-अलग केसों में नामजद किया हुआ था। वह कुछ समय पहले इंडिया छोड़कर अमेरिका चला गया था। विजीलैंस द्वारा सिंचाई घोटाले संबंधी केसों में उसकी गिरफ्तारी न होने के चलते वर्ष 2018 में दर्ज की गई एफ.आई.आर. नंबर 3 मेें उसे अदालत ने भगौड़ा करार दे दिया था जबकि एक दूसरे केस एफ.आई.आर. नंबर 10 आफ 2017 में उसे भगौड़ा करार देने की कार्रवाई चल रही थी।

यह था मामला :
बतानेयोग्य है कि सिंचाई विभागके करवाए काम काज में विभाग को करोड़ों रुपयों का चूना लगाने के आरोपों में विजीलैंस ने विभाग के रिटायर्ड एस.ई. दविन्द्र सिंह कोहली, इन्द्रपाल सिंह वालिया रिटायर्ड एस.ई., गुरशरन सिंह एस.डी.ओ., मनिन्द्र सिंह अकाऊंटैंट, जसविन्द्र सिंह जे.ई., कुलवंत सिंह रिटायर्ड जे.ई., कमिक्कर सिंह दियोल रिटायर्ड जे.ई., गुरिन्द्र सिंह ठेकेदार के खिलाफ विजीलेंस ने 1 मार्च 2018 को आई.पी.सी. की धारा 406, 409, 420, 467, 468, 471, 477ए, 120बी तथा प्रीवैनशन आफ करप्शन एकट की अलग-अलगधाराओं के तहत केस दर्ज किया था। 

इससे पहले 17 अगस्त 2017 को भी विजीलेंस द्वारा दर्ज की गई एफ.आई.आर. नंबर 10 में भी कोहली को नामजद किया गया था। इन सभी पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी पद का दुरुप्योगकरके गुरिन्द्र सिंह ठेकेदार से मिलीभुगत करके पिछले करीब सात वर्ष में गैरकानूनी ढंगसे पंजाब सरकार को काफी ज्यादा वित्तीय नुक्सान पहुंचाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News