दोस्तों मेंं रौब जमाने के लिए छात्र करता था दोपहिया वाहन चोरी

Sunday, Jan 06, 2019 - 02:42 PM (IST)

पंचकूला(चंदन) : पुलिस ने एक स्टूडैंट को टू-व्हीलर चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चार वाहन बरामद किए हैं। आरोपी दोस्तों में रौब जमाने के लिए टू-व्हीलर चोरी करता था। जानकारी अनुसार सैक्टर-16 पुलिस चौकी इंचार्ज बलदेव सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली की एक युवक चोरी की बाइक पर घूम रहा है। 

पुलिस ने बुढनपुर में नाकेबंदी कर आरोपी युवक को बाइक के साथ काबू कर लिया। आरोपी की पहचान आशीष (19) सैक्टर-17 इंदिरा कॉलोनी निवासी के रूप में हुई है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। एक दिन का रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

आरोपी है फर्स्ट ईयर का छात्र :
आरोपी आशीष पंजाब यूनिवर्सिटी में फस्र्ट ईयर का स्टूडैंट है। दोस्तों में रौब जमाने के लिए आरोपी दो पहिया वाहन चोरी करता था। आरोपी वाहन चोरी करने के बाद पार्कों मेंं खड़ा कर घर चला जाता था। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन बाइक और एक एक्टिवा बरामद की है। आरोपी ने सभी वाहन सैक्टर-16 से चोरी किए हैं। इनकी एफ.आई.आर. सैक्टर-14 थाने मेंं दर्ज है।

Priyanka rana

Advertising