बिना परमिशन इमीग्रेशन कंपनी चला रही दो महिलाएं गिरफ्तार

Monday, Dec 17, 2018 - 10:58 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : बिना परमिशन के सैक्टर-8 और 9 में इमीग्रेशन कंपनी चलाने वाली दो महिलाओं पर सैक्टर-3 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को जमानत पर छोड़ दिया। 

पुलिस को सूचना मिली थी कि सैक्टर-9 स्थित द किएटिव फ्यूचर एजुकेशन ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रैट के आदेशों की उल्लंघना कर रखी है। मालकिन ने कंपनी चलाने के लिए डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट से परमिशन नहीं ले रखी थी। पुलिस ने मोहाली निवासी महिला पर केस दर्ज कर लिया। वहीं, पुलिस ने सैक्टर-8 स्थित कंसल्टैंसी ऑफिस की जालंधर निवासी मालकिन पर भी डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रैट के आदेशों की उल्लंघना करने के मामले में गिरफ्तार किया।

Priyanka rana

Advertising