STF ने 250 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया युवक

Friday, Dec 14, 2018 - 10:32 AM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : स्पैशल टॉस्क फोर्स (एस.टी.एफ.) ने एक पैदल चल रहे व्यक्ति को भारी मात्रा में अफीम सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए व्यक्ति का नाम कुलवंत सिंह उर्फ जस्सी बताया जाता है जो कि जिला मोहाली के पुलिस स्टेशन लालडू़ अधीन आते गांव बैरमाजरा का रहने वाला है और इधर मुंडीखरड़ स्थित किसी किराए के मकान में अपने परिवार के  साथ रह रहा था। 

एस.टी.एफ. के एस.पी. राजिन्द्र सिंह सोहल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुलवंत सिंह उर्फ जस्सी नाम का एक व्यक्ति अफीम की सप्लाई करता है जो कि खरड़ से मोहाली की ओर अपने पक्के ग्राहकों को अफीम की सप्लाई देने के लिए आ रहा है।
 
ए.एस.आई. अवतार सिंह ने गुप्त सूचना के अधार पर अपनी पुलिस पार्टी सहित गांव बलौंगी स्थित पुराना सेल टैक्स बैरियर के नजदीक नाका लगा कर चैकिंग शुरू कर दी थी। इसी दौरान पैदल आ रहे व्यक्ति पुलिस रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 250 ग्राम अफीम बरामद हुई। एस.टी.एफ. ने उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। 

सोहाना थाने के केस में हुई थी सजा व जुर्माना :
गिरफ्तार किए गए आरोपी कुलवंत सिंह जस्सी ने पूछताछ में बताया कि उसे वर्ष 2014 में भी नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन सोहाना में एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत केस दर्ज किया गया था। उस केस में अदालत ने उसे 6 महीने की सजा तथा 5 हजार रुपए जुर्माना किया था।

हरियाणा के इस्माइलाबाद से लेकर आता था अफीम :
पकड़े गए आरोपी कुलवंत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा के शहर इस्माइलाबाद से अफीम लेकर आता था और इधर अपने पक्के ग्राहकों को मोटा मुनाफा कमा कर बेच देता था। वह खुद भी नशे करने का आदी है।

Priyanka rana

Advertising