प्रतिबंधित इंजैक्शन सप्लाई करने वाला युवक काबू

Monday, Nov 19, 2018 - 10:37 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : प्रतिबंधित इंजैक्शन सप्लाई करने वाले युवक को पुलिस ने शिवालिक गार्डन के पास दबोच लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास 16 नशीले इंजैक्शन बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी की पहचान मनीमाजरा निवासी कुलदीप सिंह की शिकायत पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। 

मनीमाजरा थाना प्रभारी रणजीत सिंह को सूचना मिली कि मनीमाजरा निवासी कुलदीप सिंह प्रतिबंधित इंजैक्शन सप्लाई करने जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने शिवालिक गार्डन के पास नाका लगाया। नाके पर पुलिस को देखकर कुलदीप वापस भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा कर थोड़ी दूर जाकर दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 16 प्रतिबंधित इंजैक्शन बरामद हुए। आरोपी ने बताया कि वह कालोनियों में इंजैक्शन 300 रुपए में बेचता था।


 

Priyanka rana

Advertising