पैसा दोगुना करने का देता था झांसा, काबू

Tuesday, Sep 04, 2018 - 01:01 PM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : सोहाना पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो लोगों को उनके पैसे दोगुने करने तथा उन्हें लाखों रुपयों के ऋण बड़े आसान ढंग से दिलवाने के नाम पर लूट रहा था। 

गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मोहन सिंह बताया जाता है जो कि मूल रूप में बिहार के जिला इस्ट चंपाराना के गांव जैटापुर का रहने वाला है। वह मोहाली के गांव शाहीमाजरा में अपना आफिस चला कर लोगों को लूटने में मशरूफ था। आरोपी को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जिन्होंने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

पुलिस स्टेशन सोहाना के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर तरलोचन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहन सिंह नाम का बिहारी बाबू गांव शाहीमाजरा में अपना आफिस चला रहा है। यहां पर उसने ‘रोजगार योजना विदाऊट बॉडर’ नाम की संस्था बनाई हुई थी लेकिन यह संस्था कहीं से भी रजिस्टर्ड नहीं थी। वह अपने एक अन्य साथी राजेश कुमार से मिल कर लोगों को ऋण दिलाने तथा अपनी संस्था का मैंबर बनाता था। दोनों आरोपी लोगों से दस लाख रुपए का ऋण दिलाने बदले 1100 रुपए तथा पांच लाख रुपए के लोन बदले 600 रुपए जमा करवा लेते थे। 

उसके अलावा लोगों को ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर उनसे मैंबर बनवाते थे। उसके बदले में मैंबर बनाने वाले लोगों को थोड़ा बहुत लालच देकर बाकी लोगों को लूटते थे। पुलिस ने पुलिस स्टेशन सोहाना में आई.पी.सी. की धारा 420 तथा 120 बी तहत केस दर्ज कर लिया है। गुप्त सूचना के अधार पर मोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके दूसरे साथी राजेश कुमार को भी गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

Priyanka rana

Advertising