एक किलो 250 ग्राम चरस समेत तस्कर को दबोचा

punjabkesari.in Sunday, Jun 17, 2018 - 07:58 AM (IST)

चंडीगढ़़(सुशील) : हिमाचल से जीरकपुर चरस सप्लाई करने आए तस्कर को क्राइम ब्रांच की टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित शनि देव मंदिर के पास दबोच लिया। आरोपी की पहचान शिमला के गांव मोहना निवासी प्रेम सिंह के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके बैग से क्राइम ब्रांच को 1 किलो 250 ग्राम चरस मिली। 

क्राइम ब्रांच ने तस्कर प्रेम सिंह के खिलाफ सैक्टर-31 थाने में एन.डी.पी.एस. एक्ट का केस दर्ज करवाकर पूछताछ शुरू कर दी। क्राइम ब्रांच तस्कर को रविवार डयूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर रिमांड हासिल करेगी। डी.एस.पी. क्राइम अमराव सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी एक तस्कर हिमाचल से चरस लेकर ट्रिब्यून चौक होकर जीरकपुर आ रहा है। 

सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने हिमाचल से आने वाली बसों से उतरने वाले लोगों पर नजर रखनी शुरू कर दी। शनिवार शाम एक युवक बस से उतारा और पुलिस को देखकर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 की तरफ जाने लगा। 

पुलिसकर्मियों ने युवक को शनिदेव मंदिर के पास जाकर रोका और उसका बैग जांचा तो बैग से 1 किलो 250 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी प्रेम सिंह ने बताया कि वह जीरकपुर में चरस सप्लाई करने आया था। उसने 6 महीने पहले ही नशा तस्करी शुरू की है और वह हिमाचल से चरस लाकर पंजाब में सप्लाई करता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News