पांच किलोग्राम अफीम सहित दो गिरफ्तार

Thursday, Jun 14, 2018 - 04:02 PM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : एस.टी.एफ. टीम ने पांच किलोग्राम अफीम सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम जसवीर सिंह उर्फ जस्सी तथा प्रेमा निवासी गांव बडि़ंग जिला गंगानगर (राजस्थान) बताए जा रहे हैं। 

दोनों आरोपी एक पोलो कार में यह अफीम राजस्थान से लेकर आ रहे थे जिन्हें एयरपोर्ट चौंक के नजदीक नाके दौरान गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ एस.टी.एफ. पुलिस स्टेशन फेज-4 मोहाली में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

Punjab Kesari

Advertising