डकैती व हत्या के मामले में दो साल से वांटेड आरोपी गिरफ्तार

Friday, Jun 08, 2018 - 12:57 PM (IST)

पंचकूला(चंदन) : क्राइम ब्रांच कालका की टीम ने 2016 में पिंजौर के सूरजपुर के प्राचीन शिव मंदिर मेंं हुई डकैती के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर पिंजौर-कालका में डकैती और चोरी के पांच मामले दर्ज हैं। 

पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वीरवार को डी.सी.पी. ऑफिस में ए.एस.पी. अंशु सिंगला ने प्रैस वार्ता में बताया कि कालका क्राइम ब्रांच की टीम के सदस्य इंचार्ज ए.एस.आई. सुरेन्द्र, ए.एस.आई. कर्म सिंह, एच.सी. सतीश कुमार व ओ.एस.सी. रमन कुमार ने इन दोनों कोकाबू किया है। आरोपियों की पहचान अबजाल गांव भवानीपुर जिला बदायूं को 26 मई को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। 

अब जाल की निशानदेही पर उसके साथी आरोपी उस्मान उर्फ उरकान वासी गांव चतुपुर, जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने अब जाल को 28 मई को रुड़की उत्तराखंड से गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपियों अदालत में पेश कर दो बार तीन-तीन दिन का पुलिस रिमांड भेजा था। रिमांड के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से लूट और चोरी का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस को अभी इस मामले में एक और आरोपी की तलाश है। 

यू.पी. में उस्मान पर 22 मामले दर्ज :
आरोपी उस्मान उर्फ धीरज के  खिलाफ उत्तर प्रदेश में कुल 22 मामले दर्ज हैं। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ करने पर उस्मान बताया कि जाली पता व पहचान जिला मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश के पते पर रह रहा था। वहीं  पुलिस को इससे पहले क्राइम ब्रांच कालका की टीम द्वारा सकेतड़ी मंदिर में चोरी का मामला को सुलझाते हुए जेवरात सोना व चांदी बरामद किए थे।
 

Punjab Kesari

Advertising